फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Multi-cornered contest took place in Ward-3 of Sujanpur

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर के वार्ड-3 में बहुकोणीय हुआ मुकाबला

Wed, 13 May 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 13 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर-3 में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और बहुकोणीय हो गया है। कांग्रेस और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के साथ दो अन्य उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मुकाबला अब केवल दलों तक सीमित न रहकर व्यक्तिगत प्रभाव, जनसंपर्क और स्थानीय समीकरणों पर केंद्रित हो गया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-3 का राजनीतिक इतिहास भी इस चुनाव को खास बनाता है। वर्ष 1995 में नगर पंचायत सुजानपुर के गठन के बाद से अब तक इस वार्ड में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा कायम है। पिछले लगभग तीन दशकों में यहां गैरकांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर पाए हैं। हालांकि चुनाव के बाद कई बार राजनीतिक निष्ठाएं बदलती रही हैं।
विज्ञापन

इस बार कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में ज्योतिका ठाकुर चुनावी मैदान में हैं, जो पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज ठाकुर की बहू हैं। वहीं, भाजपा समर्थित प्रत्याशी तिलक राज मैदान में हैं, जो दिलचस्प रूप से वर्ष 1995 में इसी वार्ड से कांग्रेस समर्थन के साथ पार्षद चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य प्रत्याशियों में कुसुम ठाकुर और मनोज कुमार भी शामिल हैं, जिससे मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है। चुनावी प्रचार के दौरान वार्ड में स्थानीय मुद्दे प्रमुखता से सामने आ रहे हैं, जिनमें सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं का सुधार शामिल है।

सामाजिक समीकरणों की बात करें तो वार्ड में ओबीसी और एससी वर्ग की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत मानी जा रही है, जबकि शेष मतदाता सामान्य वर्ग से हैं। कुल 581 मतदाता इस वार्ड में हैं, जिनमें 283 महिला और 298 पुरुष मतदाता शामिल हैं, जो इस बार चुनाव का परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। संवाद
वार्ड नंबर-3 का चुनावी इतिहास
1995 – कांग्रेस समर्थित तिलक राज बने पार्षद।

2000 – कांग्रेस समर्थित ज्ञान कौर विजयी रहे।

2005 – कांग्रेस समर्थित मनोज ठाकुर निर्वाचित हुए।

2010 – कांग्रेस समर्थित सुरेश कुमार पार्षद बने।

2015 – कांग्रेस समर्थित मनोज ठाकुर विजयी बने।

2020 – कांग्रेस समर्थित दीप कुमार पार्षद बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed