{"_id":"67fab80816095b9ba809397b","slug":"mukesh-of-mandi-won-the-title-of-himachal-kesari-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-153219-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मंडी के मुकेश ने जीता हिमाचल केसरी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मंडी के मुकेश ने जीता हिमाचल केसरी का खिताब
Sun, 13 Apr 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। जय लखदाता हिमालय कुश्ती क्लब समराला की ओर से भव्य दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने किया। दंगल में सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बतौर मुख्यातिथि जबकि चेतराम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जय लखदाता हिमालय कुश्ती क्लब समराला के संचालक हरबंस ने कहा कि दंगल में 100 पंजीकृत पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में 60 कुश्तियां करवाई गई।
दंगल में आकर्षण का केंद्र हिमाचल केसरी और हिम कुमार की कुश्तियां रहीं। हिमाचल केसरी का खिताब मंडी के मुकेश ने बिलासपुर के प्रिंस को मात देकर अपने नाम किया। विजेता पहलवान मुकेश को 21000 रुपये व गुर्ज और उपविजेता प्रिंस को 15000 रुपये व गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। जूनियर हिम कुमार की माली में हमीरपुर के सैंटी ने मंडी के जयपाल को हराया। विजेता हिम कुमार सैंटी को 11000 रुपये व गुर्ज, जयपाल को 9000 रुपये व गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हिमाचल कुश्ती संघ के अध्यक्ष जगदीश पहलवान सहित अन्य मौजूद रहे।