फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MTech student of NIT Hamirpur dies after falling from lantern

Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर के एमटेक के छात्र की लेंटर से गिरने पर मौत

Tue, 21 May 2024 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
पनियाला में किराये के कमरे में रहता था कमल
विज्ञापन

राजस्थान निवासी कमल एमएससी मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष का था छात्र
रात करीब 3 बजे लेंटर से गिरा छात्र, दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एनआईटी हमीरपुर के एमटेक छात्र की लेंटर से गिरने से मौत हो गई है। छात्र अपने दोस्तों के साथ सोमवार रात तीन बजे लेंटर पर सोने जा रहा था। बताया जा रहा है कि दूसरी मंजिल के लेंटर के रेलिंग काफी छोटी थी और संतुलन बिगड़ने से 22 वर्षीय कमल नीचे गिर गया। मंगलवार सुबह को डॉक्टर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से थाना में सूचना प्राप्त हुई कि एक छात्र को मृत हालत में अस्पताल लाया गया। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां पर कमल कुमार पुत्र चौथमल गांव सीतसर डाकघर रतनगढ़ जिला चूरू राजस्थान मृत अवस्था में पाया गया। छात्र एमएससी मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटर साइंस में अंतिम वर्ष का छात्र था। कमल एनआईटी के पास पनियाला में निजी कमरा लेकर रहता था। रात के करीब 3 बजे वह लेंटर पर जाते समय अचानक नीचे गिर गया। इस दौरान युवक ने एक हाथ में लैपटॉप और दूसरे हाथ में सोने के लिए तलाई पकड़ रखी थी। लेंटर की रेलिंग बेहद छोटी थी, जिस वजह से संतुलन बिगड़ने पर युवक 26 फीट नीचे जा गिरा। जहां से उसके दोस्त उसे इलाज के लिए हमीरपुर अस्पताल ले आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि प्रारंभिक छानबीन में यह लेंटर से गिरने का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed