{"_id":"6aa9a305fbe228da330ab5b4","slug":"mp-anurag-will-distribute-modern-assistive-devices-to-the-disabled-on-17th-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-208488-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सांसद अनुराग 17 को दिव्यांगजनों को वितरित करेंगे आधुनिक सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सांसद अनुराग 17 को दिव्यांगजनों को वितरित करेंगे आधुनिक सहायक उपकरण
Wed, 16 Sep 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में दिव्यांग सम्मान के रूप में विशेष उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिला प्रशासन हमीरपुर और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बचत भवन में होगा। 16 से 20 मार्च 2026 तक हमीरपुर के पांचों उपमंडलों बड़सर, हमीरपुर, सुजानपुर, नादौन और भोरंज में आयोजित आकलन शिविरों में चिन्हित सभी पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को कार्यक्रम में अत्याधुनिक कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी चिन्हित लाभार्थियों और उनके परिजनों से 17 सितंबर को सुबह 10 बजे बचत भवन में उपस्थित होकर इस सेवा-पहल का लाभ उठाने का आह्वान किया है। लाभार्थियों को अपने साथ आकलन शिविर की पंजीकरण रसीद और पहचान व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए आधार कार्ड लाना होगा।
विज्ञापन
यदि कोई लाभार्थी अस्वस्थता या असमर्थता के कारण स्वयं उपस्थित नहीं हो सकता, तो उसके परिजन लाभार्थी का आधार कार्ड, अपना आधार कार्ड और पंजीकरण रसीद प्रस्तुत कर उसकी ओर से उपकरण प्राप्त कर सकते हैं।