फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Movement near PHC Bharedi will be easy

Hamirpur (Himachal) News: पीएचसी भरेड़ी के पास आवाजाही होगी आसान

Wed, 03 Jun 2026 10:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
Movement near PHC Bharedi will be easy
बस्सी–तत्ताहर सड़क मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी के समीप पेवर ब्लॉक बिछाने का
भरेड़ी (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग ने बस्सी-तत्ताहर सड़क पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी के समीप पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। लंबे समय से सड़क के इस हिस्से में बरसात के दौरान पानी जमा हो जाता था।
विज्ञापन

सड़क का यह हिस्सा काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब विभाग ने इस भाग का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। सड़क के इस हिस्से में कई स्थानों पर गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती थी।
विज्ञापन

विशेषकर पीएचसी आने वाले मरीजों, एंबुलेंस सेवाओं और दैनिक यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पेवर ब्लॉक बिछाए जाने से सड़क की स्थिति में सुधार होगा और यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क के उन हिस्सों पर भी जल्द कार्य शुरू किया जाए, जहां पहले पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य अधूरा रह गया था। यदि पूरे प्रभावित क्षेत्र में पेवर ब्लॉक बिछाए जाते हैं तो सड़क की गुणवत्ता और मजबूती में और अधिक सुधार होगा व भविष्य में बार-बार मरम्मत की आवश्यकता भी कम पड़ेगी।

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने कहा कि विभाग निर्धारित समय के भीतर इस कार्य को करने के लिए प्रयासरत है। साथ ही विभाग अन्य आवश्यक स्थानों का भी निरीक्षण कर रहा है ताकि जरूरत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed