फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mother Pride Academy winner in Football Youth League

Hamirpur (Himachal) News: फुटबाल यूथ लीग में मदर प्राइड एकेडमी विजेता

Mon, 01 Jan 2024 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mother Pride Academy winner in Football Youth League
मदर प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी में राज्य स्तरीय अंडर-13 बाल फुटबॉल यूथ लीग की विजेता टीम को सम्म
बड़ा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के मदर प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी में रविवार को आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-13 बाल फुटबाल यूथ लीग के फाइनल मुकाबले में मदर प्राइड फुटबाल एकेडमी मलोटी ने हिमालयन फुटबाल क्लब किन्नौर को 4-2 के अंतर से हराया।
विज्ञापन


मदर प्राइड फुटबाल एकेडमी की ओर से पहला गोल देवन ने 13वें मिनट में दागा, दूसरा गोल ल्यास ने 14वें और 20वें मिनट में दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच का आखिरी गोल दूसरे हाफ में नैतिक ने दागा। प्रतियोगिता की विजेता टीम की जूनियर वन लीग में भाग लेने की संभावना होगी। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि दीपक कपिल एक्सईएन लोक निर्माण विभाग हमीरपुर की ओर से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव दीपक शर्मा, निदेशक पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड हिमाचल प्रदेश नागेश्वर मनकोटिया, हमीरपुर जिला फुटबाल संघ के प्रधान प्रदीप सिंह, हमीरपुर जिला फुटबाल संघ के कोषाध्यक्ष संदीप लाली, मानस, विवेक, पंकज, संजय कुमार, कश्मीर सिंह, रजनीश छेत्री, नरेश ठाकुर, आकाश ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन


संघ ने डिग्री कॉलेज ऊना की बालिका खिलाड़ियों को सम्मानित किया
मलोटी में हमीरपुर जिला फुटबाल संघ ने डिग्री कॉलेज ऊना की बालिका खिलाड़ियों को सम्मानित किया। ये खिलाड़ी छह महीना पहले हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित प्रथम इंटर कॉलेज फुटबाल चैंपियनशिप में विजेता रही हैंं। यह सभी लड़कियां खड्ड गांव की निवासी हैं और खड्ड फुटबाल अकादमी से अभ्यास करती हैं। जिला फुटबाल संघ हमीरपुर ने इन्हें 10,000 रुपये की राशि भेंट की। संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि सुनील शर्मा बिट्टू के मार्गदर्शन से हिमाचल फुटबाल संघ फुटबाल के स्तर को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहा। इन लड़कियों ने पहली बार इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में विजेता बनकर इतिहास रचा है। दीपक शर्मा ने मदर प्राइड स्कूल मलोटी के सहयोग के लिए भी आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed