{"_id":"68bde4c7661475dc6807a8ee","slug":"more-than-150-asha-workers-honored-in-bhareta-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-166097-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भरेटा में 150 से अधिक आशा वर्कर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भरेटा में 150 से अधिक आशा वर्कर सम्मानित
Mon, 08 Sep 2025 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
भेरटा में आशा वर्कर सम्मान समारोह में मंच पर पूर्व वधिायक राजेंद्र राणा, विधायक आशीष शर्मा एवं
- फोटो : mathura
टौणीदेवी (हमीरपुर)। सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट की ओर से रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की सराहकड़ पंचायत के भरेटा गांव में आशा वर्करों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा और सुजानपुर के पूर्व विधायक एवं सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के संस्थापक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर भारी संख्या में महिलाएं, पूर्व सैनिक और आशा वर्कर्स मौजूद रहीं।
समारोह में सुजानपुर खंड, टौणी देवी खंड और हमीरपुर खंड की 150 से ज्यादा आशा वर्करों को सम्मानित किया गया। उन्हें रक्तचाप नापने की मशीन, शुगर जांच किट और थर्मामीटर सहित आवश्यक मेडिकल उपकरण भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में हाल ही में इलाके के दो सेवारत सैनिकों के आकस्मिक निधन और प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से जान गंवाने वालों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि संस्था द्वारा महिला मंडलों, पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है और यह आगे भी जारी रहेगी। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने पूरे उत्तरी भारत में पीड़ित मानवता की सेवा में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां प्रदेश सरकार जरूरतमंदों की सेवा में पीठ दिखा रही है, वहीं सामाजिक संस्थाएं इस फर्ज को निभा रही हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि ट्रस्ट ने कभी जाति, धर्म या विचारधारा पूछकर मदद नहीं की। मानवता की सेवा ही ट्रस्ट का धर्म और कर्म है। उन्होंने कहा कि जब ट्रस्ट का गठन हुआ, तभी यह प्रण लिया गया था कि सामाजिक सरोकारों से कभी पीछे नहीं हटेंगे।