{"_id":"67a8ffaecf35db40b70eb2aa","slug":"moradabads-thief-gang-stole-jewelery-from-nadaun-two-accused-caught-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-147848-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मुरादाबाद के चोर गिरोह ने चुराए थे नादौन से आभूषण, दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मुरादाबाद के चोर गिरोह ने चुराए थे नादौन से आभूषण, दो आरोपी पकड़े
Mon, 10 Feb 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत अप्पर बाजार नादौन में ज्वेलर की दुकान में चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने चोर गिरोह के दो लोगों को यूपी के मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है।
इन आरोपियों से चोरी किए गए पांच लाख से अधिक की कीमत के गहने भी बरामद कर लिए हैं। हालांकि ज्वेलर की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली दोनों महिलाएं भाग गई हैं। यह महिलाएं उसी गांव की रहने वाली हैं, जिस गांव के आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस आरोपियों के पिछले रिकार्ड को खंगाल रही है। आशंका है कि आरोपियों का चोर गिरोह है और इससे पहले भी इस तरह के अपराधों को अंजाम दिया है।
बीते 28 जनवरी को नंद लाल निवासी ठाना तहसील सुजानपुर, जिला हमीरपुर की शिकायत पर चोरी का केस नादौन थाना में दर्ज किया गया था। पुलिस को दी शिकायत में नंद लाल ने कहा था कि वह विशाल ज्वेलर नादौन की दुकान में काम करता है। दुकान से कुछ महिलाओं ने गहने चुराए हैं, जिसका वीडियो सीसीटीवी में रिकाॅर्ड हो गया।
विज्ञापन
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू कर दी। इसके लिए विशेष जांच टीम गठित की गई। वहीं, हेड कांस्टेबल पंकज, राजिंद्र, कांस्टेबल कुलदीप, राकेश, राजीव, महिला आरक्षी कल्पना को इस टीम में शामिल किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को बारिकी से जांचा तो एक गाड़ी को ट्रेस किया गया।
इस गाड़ी को ट्रेस कर पुलिस ने आरोपियों को पता लगाया। इसके बाद पुलिस यूपी के मुरादाबाद पहुंची और आरोपियों राकेश कुमार और विशाल निवासी मोहल्ला आजाद नगर गांव और डाकघर गजरोला तहसील धनोरा जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। दोनों को पुलिस ने उनके गांव से पकड़ा है। आरोपियों से पांच टीके, सात मंगलसूत्र, दो लौकेट चार जोड़ी झुमके आदि बरामद किए गए हैं। आरोपियों को अदालत ने 10 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।