फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mohalla Kuthera will be included in Patwar Circle Lahra.

Hamirpur (Himachal) News: पटवार वृत्त लहड़ा में शामिल होगा मुहाल कुठेड़ा

Wed, 24 Dec 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 24 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
पंकज राणा
विज्ञापन

रंगस (हमीरपुर)। प्रदेश सरकार ने ग्लोड़ तहसील के तहत मुहाल कुठेड़ा को पटवार वृत्त कड़साई से पटवार वृत्त लहड़ा में शामिल करने के आदेश जारी किए हैं।
वहीं, उपतहसील कांगू के तहत मुहाल कोहला प्लासड़ी को पटवार वृत्त जोल सप्पड़ से पटवार वृत्त रंगस में शामिल करने के आदेश जारी हुए हैं। तहसील नादौन के तहत पटवार वृत्त चोड़ू का विघटन कर नए पटवार वृत्त जीहण का सृजन किया गया है।
नए पटवार वृत्त जीहण के सृजन के उपरांत गडियाना, चोआ, बड़ेतर, चोआ चकराला, वड़ियार, मत्याल, अमलेहड़ू, तरेटी, जमनोटि, बुसल और साननी आदि मुहाल पटवार वृत्त चोड़ू में शामिल रहेंगे। वहीं, पटवार वृत्त जीहण में ठारू, डीपीएफ पूज्याल, सलासी और जीहण मुहालों को सम्मिलित कर नए पटवार वृत्त जीहण का सृजन किया जाना है।
विज्ञापन

तहसील ग्लोड़ के तहत पटवार वृत्त पन्याली में सम्मिलित मुहाल माजरा को निकालकर पटवार वृत्त बेहा उपतहसील कांगू में शामिल किया गया है। पटवार वृत्त पन्याली से ही मुहाल मसान बाहल, बिड़ू और खतरोड़ को पटवार वृत्त जसाई उपतहसील कांगू में शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील नादौन व उपतहसील कांगू के तहत कानूनगो वृत्त रैल, ग्लोड़ -एक व ग्लोड़-दो विघटन करते हुए चार नए कानूनगो वृत्त बड़ा, जीहण, फाहल व पन्याली -सरेड़ी में पटवार वृत्तों को सम्मिलित करके तुरंत प्रभाव से सृजन करने के आदेश जारी हुए हैं।
जारी आदेशों के तहत नादौन तहसील के तहत कानूनगो वृत्त बड़ा में पटवार वृत्त बड़ा, चोड़ू, कानूनगो वृत्त जीहण में पटवार वृत्त जीहण व डूहक रहेंगे। तहसील ग्लोड़ के तहत कानूनगो वृत्त फाहल में फाहल, कोटलु, गाहलियां, लंज्याणा पटवार वृत्त मौजूद रहेंगे। वहीं, कानूनगो वृत्त पन्याली-सरेड़ी में पटवार वृत्त बड़ोहग, पन्याली, कड़साई व सरेड़ी शामिल रहेंगे।
तहसील नादौन के तहत कानूनगो वृत्त नादौन में पटवार वृत्त नादौन, कोहला, मिट, सेरा, गरनी, जलाड़ी, फतेहपुर व भूंपल नए आदेशों के तहत शामिल रहेंगे। नायब तहसीलदार कांगू बलवंत सिंह राणा ने कहा कि सरकार के प्राप्त आदेशों के तहत कानूनगो वृत्त रैल में पटवार वृत्त बलडूहक, सपड़ोह और रक्कड़ सम्मिलित रहेंगे।

कानूनगो वृत्त धनेटा में धनेटा, ग्वालपत्थर, जसोह, कमलाहु, बटराण, झलाण, करौर कश्मीर व दाड़ आदि पटवार वृत्त मौजूद रहेंगे। ग्लोड़ में लहड़ा, नारा व बदारण, नौहंगी, दंगड़ी व कांगू पटवार वृत्त होंगे। जैसाई में जसाई, बेहा और मंझेली पटवार वृत्तों को समायोजित करने के बारे में प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त केके पंत ने आदेश जारी कर दिए हैं।
नए पटवार वृत्त मंझेली के लिए अंशकालीन कर्मचारी व पटवारी, नया पटवार भवन समेत नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी करने के आदेश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed