{"_id":"66573627031f76632d03fa4a","slug":"modi-brought-out-rs-25-crore-from-poverty-line-in-10-years-dhumal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-128651-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने 10 वर्षों में 25 करोड़ को निकाला गरीबी रेखा से बाहर : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने 10 वर्षों में 25 करोड़ को निकाला गरीबी रेखा से बाहर : धूमल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पांच पीढि़यों से देश में गरीबी हटाओ का नारा लगाने वाली कांग्रेस अब गरीबों की लिस्ट बनाने का राग अलाप रही है। जबकि, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर से जारी प्रेस बयान में कहा कि चुनाव से पहले सत्ता हथियाने के लिए झूठी सूचियां बनाकर लोगों को बेवकूफ बनाना कांग्रेस का पुराना इतिहास है। 2003 में हर घर से नौकरी देंगे, इसके लिए सूचियां बनाईं, 2012 में प्रत्येक युवा को बेरोजगारी भत्ता देने के लिए सूचियां बनाई और अब 2022 में हर महिला को 1500 देने के लिए सूचियां बनाईं लेकिन सत्ता पर काबिज होने के पश्चात किसी को कुछ नहीं मिला। कांग्रेस इन लिस्टों को सत्ता हासिल करने के बाद कूड़ेदान में फेंक देती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव दो पार्टियों का है। एक बीजेपी की विचारधारा है जो सेवा करना जानती है और राहत देना जानती है जबकि दूसरी कांग्रेस की विचारधारा है जो केवल झूठे वायदे करना जानती है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जब भी केंद्र में बनी हैं तब उन्होंने हिमाचल को बिन मांगे बहुत कुछ देने का काम किया है जबकि इसके विपरीत कांग्रेस की सरकारें जब भी केंद्र में बनी हैं, उन्होंने हिमाचल प्रदेश से छीनने का ही काम किया है।