फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Modern labs established in 26 schools, now teachers will get training

Hamirpur (Himachal) News: 26 स्कूलों में आधुनिक लैब स्थापित, अब शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

Tue, 10 Jun 2025 04:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 04:59 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा
विज्ञापन

विद्यार्थियों ड्रोन, रोबोट बनवाने के लिए स्कूलों में स्थापित की गई हैं लैब
अब शिक्षकों को लैब बनाने वाली कंपनी देगी ड्रोन, राेबोट बनाने का प्रशिक्षण
इससे पूर्व जिले के 28 स्कूलों में स्थापित हो चुकी हैं अटल टिंकरिंग लैब्स
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले के 26 सरकारी स्कूलों में आधुनिक लैब स्थापित करने का कार्य पूरा हो गया है। अब स्कूल स्तर पर शिक्षक विद्यार्थियों को ड्रोन, रोबोट और नवाचार का प्रशिक्षण देंगे। जिससे उन्हें पढ़ाई के साथ नई तकनीकें सीखने का मौका मिलेगा।
नया शैक्षणिक सत्र 2025-26 शुरू होते ही उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर ने स्कूलों में आधुनिक प्रयोगशालाओं का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया था, ताकि विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम के साथ तकनीकी ज्ञान भी दिया जा सके। स्कूलों में लैब का निर्माण कार्य पूर्ण के बाद शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रयोगशालाओं को बनाने वाली कंपनी ही शिक्षकों को रोबोट, ड्रोन सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन करने के बारे में प्रशिक्षित करेगी।
विज्ञापन

इसके बाद स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में आधुनिक माध्यमों से प्रेक्टिकल करवाए जाएंगे। वर्तमान में जिले के 28 स्कूलों में रोबोटिक लैब्स संचालित हैं। जिनमें विद्यार्थी मुख्य रूप से विभिन्न आधुनिक माध्यमों से रोबोट, ड्रोन बनाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। 28 स्कूलों का चयन निजी कंपनी की ओर से मुख्य रूप से ट्रायल के तौर पर किया गया था। अब दूसरे चरण में जिले के 26 अतिरिक्त स्कूलों को भी आधुनिक लैब के लिए चयनित किया गया है ताकि विद्यार्थियों को ट्रेंड कर भविष्य के लिए निपुण बनाया जा सके। स्कूल स्तर पर स्थापित इन लैबों में विद्यार्थी जीरो पीरियड और बैग फ्री डे के दिन प्रशिक्षण ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
26 स्कूलों में आधुनिक लैब स्थापित करने का कार्य किया जा चुका है। स्कूल स्तर पर अब शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर

बाक्स:
इन स्कूलों में स्थापित हुईं आधुनिक लैब्स
जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर, महारल, कांगू, टौणीदेवी, झगड़ियानी, जौड़े अंब, कोट, बणी, बड़सर, कुठेड़ा, धनेटा, समीरपुर, अमरोह,चौरी, रैलीजजरी, धंगोटा, पटलांदर, गारली, ब्याड़, नाल्टी, ऊहल, बोहणी, कक्कड़, बीड़ बगहेड़ा, जोलासप्पड़, मटहाणी में आधुनिक लैब स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed