फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Modern facilities will be made available in Medical College Hamirpur: Dr. Shandil

मेडिकल काॅलेज हमीरपुर में उपलब्ध करवाएंगे अत्याधुनिक सुविधाएं : डॉ. शांडिल

Sat, 15 Apr 2023 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल काॅलेज अस्पताल हमीरपुर का निरीक्षण किया और वहां विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कालेज के अधिकारियों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा कई मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

विभिन्न वार्डों के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कालेज के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। इस अवसर पर कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि जोल सप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज हमीरपुर के नए कैंपस का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार नए कैंपस में नर्सिंग कालेज, कैंसर केयर यूनिट, क्रिटिकल केयर यूनिट और कई अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। कालेज के वर्तमान अस्पताल में मरीजों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए रेडियोलॉजिस्ट के कुछ और पदों को भरने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

कालेज में मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के पदों को भरने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि काॅलेज के नए कैंपस के दूसरे चरण में फैकल्टी, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों के कार्य प्राथमिकता के आधार करवाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नए कैंपस का कार्य एक दूरगामी सोच के साथ करवाएं, ताकि आने वाले दशकों तक यहां किसी भी आधुनिक सुविधा की कमी महसूस न हो। उन्होंने कहा कि इसमें एयर एंबुलेंस और भविष्य की कई अन्य संभावनाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। बैठक के दौरान उपायुक्त हेमराज बैरवा, कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेश भारती और अन्य अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को विभिन्न सुविधाओं एवं कार्यों से अवगत करवाया। बाक्स: ्र
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर बैठ कर विभिन्न योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा की-
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सर्किट हाउस हमीरपुर के प्रांगण में जमीन पर बैठ कर जिला के अधिकारियों के साथ भी विभिन्न योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा की तथा आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने जिलावासियों को संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती की बधाई भी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, प्रदेश कांगे्रस के मुख्य प्रवक्ता दीपक शर्मा, डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा, कर्नल बीसी लगवाल और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed