फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Modern bus stand being built in Hamirpur for Rs 65 crores

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 65 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड

Tue, 16 Jul 2024 06:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर, छह मार्च को किया था मुख्यमंत्री ने शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में लगभग डेढ़ दशक से लटके पड़े अंतरराज्यीय बस स्टैंड के कार्य के लिए बजट का प्रावधान किया है। अब इसका निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। हमीरपुर में लगभग 65 करोड़ की लागत से बस स्टैंड का बहुमंजिला भवन आकार लेने लगा है। हमीरपुर शहर में लंबे समय से आधुनिक सुविधाओं से युक्त और अंतरराज्यीय बसों की आवाजाही एवं पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाने वाले बस स्टैंड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। चार दशक पहले बना जिला मुख्यालय का बस स्टैंड वर्तमान जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है। लगभग डेढ़ दशक पूर्व हमीरपुर में नए बस स्टैंड की परिकल्पना तो की गई, लेकिन कोई भी सरकार इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को अमलीजामा नहीं पहना सकी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में अत्याधुनिक बस स्टैंड के निर्माण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया। मुख्यमंत्री ने छह मार्च 2024 को इसका शिलान्यास किया और यह कार्य युद्ध स्तर पर करवाने के निर्देश दिए। इस बहुप्रतीक्षित बस स्टैंड का कार्य तेज गति से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed