{"_id":"66fd33309879c93aa00e355e","slug":"mock-test-will-be-conducted-for-students-on-nine-days-in-schools-across-the-district-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-137375-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिलाभर के स्कूलों में नौ को होगा विद्यार्थियों का मॉक टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिलाभर के स्कूलों में नौ को होगा विद्यार्थियों का मॉक टेस्ट
विज्ञापन
परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण को लेकर समग्र शिक्षा के तहत होगा कार्य
स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए आयोजित होंगे विभिन्न अभ्यास सत्र
पूर्व में 10 सितंबर को जिलाभर के स्कूलों में हुआ था प्रथम मॉक टेस्ट
अब दूसरे टेस्ट को लेकर विद्यार्थियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलेभर के स्कूलों में विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता का स्तर जांचने के लिए दूसरा मॉक टेस्ट नौ अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। पूर्व में आयोजित हुए टेस्ट का डाटा स्कूल प्रमुखों ने ऑनलाइन पोर्टल विद्या समीक्षा केंद्र पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। ऐसे में अब दूसरे टेस्ट के लिए स्कूलों में विद्यार्थियों को जीरो पीरियड सहित अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से तैयार किया जा रहा है ताकि टेस्ट में विद्यार्थी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। परख सर्वेक्षण-24 के लिए पहला मॉक टेस्ट समग्र शिक्षा के तहत 10 सितंबर को आयोजित किया गया था। इसमें तीसरी व छठी के छात्रों का गणित और द वर्ल्ड अराउंड अस (ईवीएस) और नौवीं कक्षा के हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों का टेस्ट ऑफलाइन माध्यम से दिया था। अब दूसरे टेस्ट के लिए स्कूल प्रमुख तैयारी करने में जुटे हुए हैं।
प्रथम मॉक टेस्ट में विद्यार्थियों के मूल्यांकन में सुधार हुआ है लेकिन समग्र शिक्षा की ओर से अतिरिक्त सुधार को लेकर स्कूलों में दो अतिरिक्त चरणों में टेस्ट आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, विद्या समीक्षा केंद्र में एक डैशबोर्ड अलग से बनाया गया है जिसमें पहले मॉक टेस्ट का रिजल्ट अपलोड किया गया है। इस डैशबोर्ड में स्कूल प्रमुख, खंड अधिकारी और जिला स्तर पर अधिकारी क्रमवार स्कूलों का परिणाम कक्षा और विषयवार देख सकते हैं। डैशबोर्ड में मॉक टेस्ट में पाई गई खामियों को पूरा करने के लिए अब समग्र शिक्षा की ओर से विद्या समीक्षा केंद्र अभ्यास चैटबॉट पर विद्यार्थियों की क्षमतानुसार सवाल डाले जा रहे हैं, ताकि दूसरे टेस्ट के लिए शिक्षक विद्यार्थियों को अभ्यास करवा सकें। टेस्ट आयोजन से एक सप्ताह पूर्व स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए ओएमआर शीट सहित अभ्यास प्रश्न पत्र बांट दिए जाएंगे ताकि टेस्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके। तीसरे मॉक टेस्ट को लेकर अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई हैं जबकि फाइनल परख सर्वेक्षण-24 टेस्ट चार दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
ब्यान:
समग्र शिक्षा के तहत शिक्षकों को अपने स्तर पर बच्चों को प्रैक्टिस कराने के लिए विशेष तौर पर निर्देश दिए गए हैं। बच्चों को ओएमआर शीट पर सर्कल लगाने की भी प्रैक्टिस कराने को कहा गया है। शिक्षकों को ज्यादा से ज्यादा अभ्यास कराना होगा ताकि दूसरे मॉक टेस्ट के अच्छे परिणाम आएं।
विज्ञापन
परमजीत डोगरा, जिला समन्वयक, अनुसंधान एवं खोज