फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mobile van filled with samples of 20 food items

Hamirpur (Himachal) News: मोबाइल वैन से 20 खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल

Sat, 03 Aug 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मट्टनसिद्ध में चलाया अभियान, साफ-सफाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को मट्टनसिद्ध में मोबाइल वैन के माध्यम से 20 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। विभाग की ओर से वैन को मुख्य बाजार में लगाया गया था और एक-एक करके 20 विभिन्न दुकानों में खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। फूड एनालिस्ट भुवनेश्वरी और लैब अटेंडेंट वैष्णवी ने पानी, जूस, खोया, नमकीन, पनीर आदि खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे और मौके पर ही दुकानदारों को उनकी रिपोर्ट सौंपी। सैंपलिंग में सभी खाद्य पदार्थ विभाग की ओर से निर्धारित मानकों पर सही उतरे।

बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थों में अधिक नमी होने के कारण बीमारियों का अधिक खतरा रहता है। इस बीच कई खाद्य पदार्थों के कारण रोगों के फैलने का डर रहता है। इस पर विभाग ने यह सैंपल लिए हैं। विभाग की टीम जिलाभर में विभिन्न होटलों, ढाबों और दुकानों में लगातार निरीक्षण कर रही है ताकि उपभोक्ताओं को सही और उच्च गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाए जा सकें। खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि मोबाइल वैन के माध्यम से 20 सैंपल भरे गए थे जो विभागीय जांच में सही पाए गए हैं। उन्होंने दुकानदारों को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed