फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MLA Suresh rewarded the meritorious in Khatarwad

Hamirpur (Himachal) News: खतरवाड़ में मेधावियों को विधायक सुरेश ने किया पुरस्कृत

Fri, 15 Dec 2023 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला खतरवाड़ में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। इसमें भोरंज विधानसभा के विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। समारोह में दान देने वाले लोगों को विधायक की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय रिपोर्ट में मुख्याध्यापक नंद लाल चांगरा ने पिछली बरसात में आई आपदा में हुए नुकसान, चार कमरों के निर्माण, बोर्ड परीक्षा केंद्र की छत पर रेलिंग आदि मांगों को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में सोलर प्लांट लगाने, परीक्षा केंद्र देने और कमरों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को इनाम बांटे। कक्षा छठी में प्रथम कार्तिक, द्वितीय तमन्ना, सातवीं में नव्या प्रथम, चाहत द्वितीय, आठवीं में पूजा प्रथम, आंचल द्वितीय, नौवीं में श्वेता प्रथम, शबनम द्वितीय स्थान पर रहीं। रजत को जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल, मोहित व आकाश को ब्रांज मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, रोशन लाल, श्याम लाल भाटिया, चंदन, रिंकू जरयाल, ग्राम पंचायत टीकरी मिन्हासा प्रधान एकता कुमारी, उपप्रधान पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed