फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MLA Rajendra supported the strike of Zilla Parishad cadre employees

Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने जिला परिषद कैडर के कर्मियों की हड़ताल का किया समर्थन

Thu, 19 Oct 2023 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 19 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। वर्तमान प्रदेश सरकार जहां जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्त रुख अपनाए हुए है। वहीं, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में उतर आए हैं। विधायक राणा लंबे समय से वर्तमान सरकार में अपने बयानों के चलते काफी सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
















सुजानपुर में मीडिया से बात करते हुए मंगलवार को विधायक राजेंद्र राणा ने सरकार से जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो पंचायत सचिव और अन्य जिला परिषद कैडर के कर्मी हड़ताल पर बैठे हैं, सरकार उनकी मांग को गंभीरता से ले। क्योंकि यह वही लोग हैं जो पूर्व सरकार के दौरान भी मांग को लेकर प्रदर्शन और हड़ताल कर रहे थे।
विज्ञापन
































राणा ने कहा कि पूर्व सरकार के दौरान भी उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया था और आश्वासन दिया था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की मांग को पूरा किया जाएगा। वर्तमान में जब यह लोग हड़ताल पर हैं तो लोगों को काम करवाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्रताडि़त न हों, उनके काम हों ऐसे में सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करें और जल्द ही उनकी मांग पर विचार करके फैसला दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
































विधायक राणा ने इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष विभिन्न मुद्दों पर पत्र लिख चुके हैं। अब जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की मांगों को लेकर दिए समर्थन को वर्तमान सुक्खू सरकार किस नजर से देखती है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed