{"_id":"69791711bfc8cded4e07eea1","slug":"mla-honored-290-ex-servicemen-and-military-families-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-181524-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विधायक ने 290 पूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विधायक ने 290 पूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों को किया सम्मानित
Wed, 28 Jan 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
एचपीटीयू में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
हमीरपुर। जिलेभर में 77वां गणतंत्र धूमधाम के साथ मनाया गया। पांडवीं पंचायत में विधायक सदर अशीष शर्मा ने 290 पूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों को सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में ग्राम केंद्र उखली और ग्राम केंद्र मैड़ के सभी छह बूथों के पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बल, पुलिस, होमगार्ड से सेवानिवृत्त जवानों, महिला मंडलों एवं स्थानीय बूथ कमेटियों को विधायक आशीष शर्मा की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, ग्राम केंद्र उखली अध्यक्ष रवि शुक्ला, मैड के वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में तकनीकी विवि के कुलपति विनोद कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कुलपति ने सबसे पहले तकनीकी विवि में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इसके बाद तकनीकी विवि परिसर में तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
इस मौके पर तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर, अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. राजेश कुमार, वित्त अधिकारी केवल कृष्ण शर्मा, अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक संजीवन मनकोटिया, उपकुलसचिव सुरेंद्र शर्मा, परियोजना अधिकारी अमित ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। जिला न्यायिक परिसर में आयोजित समारोह में जिला एवं सत्र न्यायधीश भुवनेश अवस्थी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सचिन रघु, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्या प्रकाश, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रवि कुमार, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा, न्यायिक परिसर के अन्य अधिकारी-कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं, बड़सर के न्यायिक परिसर में न्यायिक दंडाधिकारी मनु प्रिंजा ने, नादौन के न्यायिक परिसर में सीनियर सिविल जज अनुज बहल ने तिरंगा फहराया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर टौणी देवी तहसील की ग्राम पंचायत पटनौण, ग्राम पंचायत टिक्कर खातरियां, स्वाहल और बगवाड़ा तथा भूतपूर्व सैनिक सहकारी सभा बड़सर के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
आदर्श माध्यमिक पाठशाला भोरंज के मैदान में तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस व एनसीसी की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड की सलामी ली। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। उपमंडल अधिकारी नादौन एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निशांत शर्मा तथा तहसीलदार नादौन रोहित कंवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर के प्रांगण में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भव्य परेड की सलामी ली। ग्राम पंचायत लंबलू में प्रधान करतार सिंह चौहान नेध्वजा आरोहण किया। पूर्व सैनिक कल्याण समिति भोरंज ने ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक भोरंज के प्रांगण में गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर ध्वजारोहण सेवानिवृत्त कर्नल विनय कुमार ने किया।