Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MLA Captain Ranjeet Singh inspected the road construction.

Hamirpur (Himachal) News: विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने सड़क निर्माण का किया निरीक्षण

Wed, 04 Nov 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 04 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर सात में सुजानपुर-चौरी सड़क वाया चरोट (खडोला) के निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति जांची और संबंधित ठेकेदार को निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने को कहा। विधायक ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता के पैसे से होने वाले निर्माण कार्यों का लाभ लोगों को लंबे समय तक मिलना चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए निर्माण की गुणवत्ता और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल विकास कार्य शुरू करवाना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करवाकर जनता को समर्पित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनका लक्ष्य है। विधायक ने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी को कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने तथा स्थानीय लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed