फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MLA Ashish Sharma lashed out at the government during the BJP's protest rally at Gandhi Chowk.

Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक पर भाजपा की रोष रैली में सरकार पर बरसे विधायक आशीष शर्मा

Thu, 24 Sep 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 24 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हमीरपुर में रोष रैली निकालकर गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सदर विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमीन खरीद-फरोख्त, हमीरपुर बस अड्डे के निर्माण और रोबोटिक सर्जरी उपकरणों की खरीद को लेकर सवाल उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से इन मामलों में प्रदेश की जनता के सामने जवाब देने की मांग की। आशीष शर्मा ने आरोप लगाया कि हमीरपुर बस अड्डे का टेंडर करीब 42 करोड़ रुपये का था और करीब 37 करोड़ रुपये में आवंटित किया गया, लेकिन ठेकेदार को अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से टेंडर राशि और भुगतान के बीच अंतर का आधार स्पष्ट करने तथा पूरे खर्च का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की। विधायक ने रोबोटिक सर्जरी उपकरणों की खरीद में भी कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपकरण निर्धारित मूल्यों से अधिक कीमत पर खरीदे गए और प्रति रोबोट 10 से 12 करोड़ रुपये तक की कथित कमीशनखोरी हुई। उन्होंने सरकार से इन आरोपों की जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
कांग्रेस नेता के पूर्व में दिए गए पांच सूटकेस वाले बयान का जिक्र करते हुए आशीष शर्मा ने तंज कसा कि पहले तीन सूटकेस दिल्ली और दो शिमला जाने की चर्चा होती थी, जबकि अब आरोपों के मुताबिक हर महीने 50 सूटकेस पहुंच रहे हैं।

उन्होंने जमीन खरीद-फरोख्त, बस अड्डे और रोबोटिक उपकरणों की खरीद से जुड़े सवालों पर सरकार से जवाब मांगा। रोष रैली और धरना-प्रदर्शन में भोरंज की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी सहित जिला भाजपा और हमीरपुर मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed