फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mischievous elements uprooted two sign boards on Bijhari to Deotsiddh road.

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी से दियोटसिद्ध सड़क पर शरारती तत्वों ने उखाड़े दो साइन बोर्ड

Wed, 20 Sep 2023 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत बिझड़ी से दियोटसिद्ध सड़क पर लगे संकेतक बोर्ड (साइन बोर्ड) को शरारती तत्वों ने उखाड़ दिया है। यहां स्थापित दो साइन बोर्ड को क्षतिग्रस्त किया गया है। सड़क पर साइन बोर्ड न होने से दियोटसिद्ध जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शरारती तत्वों ने पूर्व में भी दियोटसिद्ध से बिझड़ी लगे साइन बोर्डों को गिराकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था, लेकिन नियमानुसार विभागीय कार्रवाई न होने से पुन: सड़क पर खुरपड़ी चौक के पास लगे साइन बोर्ड को नीचे गिरा दिया है। स्थानीय लोगों राकेश कुमार, रमेश शर्मा, कमलजीत, रामलाल, नेकराम, निक्का चंद आदि ने कहा कि शरारती तत्व लगातार सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूर्व में शरारती तत्वों ने साइन बोर्डों को उखाड़कर फेंक दिया था। इसके बाद विभाग की ओर से नए सिरे से नए बोर्ड स्थापित किए थे। अब पुन: साइन बोर्डों को फेंक दिया है। उन्होंने शरारती तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और सड़क पर पुन: साइन बोर्ड लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र जुगलानी ने कहा कि मीडिया के माध्यम से हमें पता चला है। अगर ऐसे शरारती लोग नहीं मानें तो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed