{"_id":"66f16de6192bf9e24101176b","slug":"misbehavior-with-doctors-in-emergency-ward-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-136678-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आपात वार्ड में चिकित्सकों से दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आपात वार्ड में चिकित्सकों से दुर्व्यवहार
विज्ञापन
मेडिपर्सन एक्ट के तहत तीमारदारों पर केस दर्ज
चिकित्सकों ने तीमारदार पर लगाए दुर्व्यवहार और गाली गलौज करने के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आपातकाल में चिकित्सकों से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इसमें संबंधित चिकित्सकों ने पुलिस में भी मामला दर्ज करवा दिया है। मामले में मेडिपर्सन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
डाक्टरों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि गत दिवस आपातकाल में 2:30 बजे के करीब एक पति अपनी पत्नी का इलाज करवाने के लिए आया। चिकित्सक उसकी पत्नी का इलाज कर रहे थे लेकिन पति बार-बार चिकित्सकों से उलझ रहा था तथा करीब सात बजे वह आपातकाल में तैनात एक महिला चिकित्सक व एक पुरुष चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उस व्यक्ति ने डॉक्टर और स्टाफ के साथ गाली गलौज की। इसकी सूचना पुलिस व कॉलेज के प्राचार्य को दी गई। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन हमीरपुर ने भी इसकी कड़ी शब्दों में निंदा की है। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने मांग की है कि प्रदेश मेडिपर्सन एक्ट के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रजीत ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस बारे में डॉ. रमेश भारती ने कहा कि चिकित्सकों की शिकायत मिली है और आगे इसकी शिकायत एसपी हमीरपुर को कर दी गई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है और छानबीन जारी है।