फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Minor hanged in Ahwadevi

अवाहदेवी में नाबालिग ने लगाया फंदा

Sat, 12 Jun 2021 06:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के हिम्मर की एक नाबालिग लड़की ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। लड़की को एक वृद्ध दंपती ने गोद लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हिम्मर गांव के 82 वर्षीय वृद्ध विचित्र सिंह ने इस लड़की के बचपन में ही गोद ले लिया था।
विज्ञापन

परिवार में वृद्ध दंपती और लड़की ही रहते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार खुश था। लेकिन शनिवार सुबह लड़की ने अपने घर के कमरे में ही फंदा लगाकर जान दे दी। इससे हर कोई स्तब्ध है। वहीं, परिजनों ने जब लड़की का शव लटका हुआ देखा तो चीख पुकार शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ज्ञान चंद का कहना है कि लड़की के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed