फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mini Secretariat Hamirpur will become a family complex, every section will get facilities

Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय हमीरपुर बनेगा फैमिली कांप्लेक्स, हर वर्ग को मिलेगी सुविधा

Fri, 15 Nov 2024 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 15 Nov 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

ओपन एयर जिम, चिल्ड्रन पार्क और बैडमिंटन कोर्ट की मिलेगी सुविधा
हर जगह प्रयोग रहेगा निशुल्क, पार्किंग के लिए ऑनलाइन बुक होंगे स्लॉट
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सीएम सुक्खू के गृह जिला के मिनी सचिवालय हमीरपुर में धरातल पर व्यवस्था परिवर्तन नजर आ रहा है। कबाड़ काे नीलाम कर परिसर में 40 कमरों को खोजने के बाद डीसी हमीरपुर की अगुआई में अब कार्यालय परिसर को फैमिली कांप्लेक्स के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां पर हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ हो। खास बात यह कि कोई नया निर्माण नहीं किया जा रहा है, बल्कि मौजूदा संसाधनों को दुरस्त कर बेहतर सुविधा और आमदन के साधन तलाशे गए हैं।
कार्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था से लेकर परिसर की पार्किंग में ऑनलाइन गाड़ी का पार्किंग स्लॉट दिए जाने को लेकर कार्ययोजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। नए सिरे से पार्किंग व्यवस्था काे दुरस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही डीसी कार्यालय हमीरपुर के परिसर में ओपन एयर जिम, चिल्ड्रन पार्क और ओपन एयर जिम बनेगा। बचत भवन के प्रांगण को बैडमिंटन कोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। ओपन एयर जिम और बैडमिंटन कोर्ट में महिलाओं को आरक्षित समय भी दिया जाएगा। सचिवालय परिसर को फैमिली कांप्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। इतना ही नहीं, डीसी हमीरपुर के चैंबर के प्रतीक्षा कक्ष में कैंटीन की सुविधा भी आंगुतकों को मिलेगी। ऐसे डीसी कार्यालय के कर्मचारियों के साथ ही आंगुतकों को चाय पान की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

डीसी कार्यालय में कबाड़ से भरे कमरों का खाली करके ही पौने छह लाख रुपये की कमाई हुई है। अभी काफी ज्यादा कबाड़ को नीलाम किया जाना बाकी है। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि उनका प्रयास की उपलब्ध संसाधनों को बेहतर प्रयोग हो। परिसर को इस तरह से विकसित जाएगा कि हर वर्ग के लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आय के साधन बढ़ाने के शिफ्ट लिए होगा कार्यालय
लघु बचत के तहत मिनी सचिवालय के परिसर में बने भवन में सीआईडी कार्यालय भी चल रहा है। इस कार्यालय को बचत भवन से पीछे की ओर शिफ्ट किया जाएगा। कार्यालय को शिफ्ट करने के बाद यहां पर कमर्शियल के तौर पर कमरों को किराये पर चढ़ाया जाएगा। साथ ही यहां पर तीन दुकानों को किराये पर नीलामी के जरिये आवंटित किए जाने की योजना है। इससे सरकार को हजारों रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।


हमीर भवन में होंगे संपूर्ण हमीरपुर के दर्शन
मिनी सचिवालय में मौजूद हमीर भवन में संपूर्ण हमीरपुर के दर्शन होंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों की पेंटिंग्स से हमीर भवन का नाम सार्थक होगा। भवन में जिले की हर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर और स्थलों को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed