फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Middle aged man falls under tire of private bus after scooter slips, dies on the spot

Hamirpur (Himachal) News: स्कूटी फिसलने से निजी बस के टायर के नीचे आया अधेड़, मौके पर मौत

Sat, 16 Sep 2023 01:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर एक कृष्णानगर में शुक्रवार दोपहर को स्कूटी फिसलने से निजी बस के टायर के नीचे आने से सवार की मौत हो गई है। स्कूटी सवार की पहचान मदन लाल (62) पुत्र सावन मल गांव तलवाड़, जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वह हमीरपुर क्यों आया था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना हमीरपुर से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। हमीरपुर से अणु मुख्य मार्ग पिछले एक माह से भारी वाहनों के लिए बंद है। इस मार्ग पर 13 अगस्त 2023 को भारी बारिश के कारण ल्हासे गिरे हुए थे। लोक निर्माण विभाग ने बीते वीरवार को इस मार्ग पर गिरे ल्हासों को हटाने का कार्य शुरू किया था। इससे यह मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया। जबकि पक्का भरो से अणु राष्ट्रीय उच्च मार्ग को वैकल्पिक तौर पर वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू किया गया था। शुक्रवार दोपहर बाद जब मदन लाल स्कूटी पर सवार होकर कृष्णानगर से गुजर रहा था तो अचानक स्कूटी फिसलने से वह निजी बस के टायर के नीचे आ गया। हादसे में स्कूटी सवार मदन लाल की मौके पर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed