फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Middle-aged death due to vehicle collision in Maid town

मैड़ कस्बे में वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

Wed, 04 May 2022 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged death due to vehicle collision in Maid town
Middle-aged death due to vehicle collision in Maid town
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत मैड़ कस्बे में वाहन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र के सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

मिश्रा दास (53) पुत्र स्वर्गीय राम चंद निवासी मैड़ मंगलवार रात को अपने घर पर सोया हुआ था कि आधी रात को वह घर से बाहर सड़क पर टहलने के लिए निकल गया। इस दौरान सड़क से तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर घायल हो गया। जब उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया तो यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मिश्रा दास मजदूरी करता था। वह अपने पीछे पत्नी व बेटा छोड़ गया है। थाना प्रभारी सदर राजेश कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। हादसे की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed