फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Meter connections of 1000 consumers cut for non-payment of electricity bills

Hamirpur (Himachal) News: बिजली बिल जमा न करवाने पर 1000 उपभोक्ताओं के काटे मीटर कनेक्शन

Sun, 08 Feb 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 08 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बिजली बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। अब तक करीब 1000 बिजली मीटर कनेक्शन अस्थायी रूप से काटे जा चुके हैं। यह प्रक्रिया बीते महीने से शुरू की गई है।
विज्ञापन

बोर्ड ने यह कार्रवाई लंबे समय से बकाया बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं पर की है। बिजली बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वह जल्द से जल्द बिलों का भुगतान करें। जिले में करीब 1 लाख 72 हजार घरेलू बिजली कनेक्शन हैं। इनमें से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का लाखों रुपये का बकाया चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, बार-बार नोटिस और अपील के बावजूद जब उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया, तो बिजली बोर्ड ने कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी। बिजली बोर्ड के एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने बिलों की अदायगी नहीं की थी, जिस पर उनके मीटर कनेक्शन काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बिजली बोर्ड ने नोटिस जारी कर इन्हें एक सप्ताह के भीतर बिजली बिलों की राशि का भुगतान करने के लिए कहा था। वहीं, कई उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करवा दिया है, जिस पर उन्हें पुन: कनेक्शन लेने के लिए 250 रुपये जमा करवाने पड़े हैं। लेकिन, जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है, उनके मीटर कनेक्शन अस्थायी रूप से काटे जा रहे हैं।
अब तक करीब 1000 बिजली मीटर कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि यदि बिजली उपभोक्ताओं ने लंबे समय तक भुगतान नहीं किया, तो कनेक्शन स्थाई तौर पर काट दिया जाएगा।


कोट

बिजली बिल जमा नहीं करने पर अब तक 1000 बिजली मीटर कनेक्शन काटे गए हैं। उपभोक्ताओं से आग्रह है कि बिजली बिलों का जल्द भुगतान करें, ताकि किसी प्रकार की समस्या से जूझना न पड़े। -आशीष कपूर, एसई, बिजली बोर्ड हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article