{"_id":"65f58b7003aa6038510172a9","slug":"metal-detector-installed-in-deot-siddh-faulty-question-on-safety-of-devotees-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-123761-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में लगा मेटल डिटेक्टर खराब, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में लगा मेटल डिटेक्टर खराब, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मेटल डिटेक्टर खराब।संवाद
आजकल चल रहे हैं चैत्र मेले, लाखों की संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु
मेटल डिटेक्टर खराब होने से नहीं हो पा रही जांच
पिछले साल भी बाबा बालक नाथ मंदिर में आ पहुंचे थे कुछ उपद्रवी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में गेट नंबर पांच के पास लगा मेटल डिटेक्टर खराब है। इससे यहां पर श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों पर सवाल उठ रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए ट्रस्ट ने ये मेटल डिटेक्टर लगवाया था जो अब न चलने की हालत में है। पिछले वर्ष भी बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में कुछ उपद्रवी पहुंच गए थे और बड़ा हादसा होने से बच गया था। इससे भी मंदिर न्यास ने सबक नहीं लिया और अब तक मेटल डिटेक्टर खराब है।
बाबा बालक नाथक मंदिर में चैत्र मेले चल रहे हैं। ऐसे में हजारों की संख्या में रोजाना दूरदराज से श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध पहुंच रहे हैं। ऐसे में अगर यहां से कोई उपद्रवी मंदिर में घुस जाता है या कुछ अप्रिय घटना हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। इस बारे में डीएसपी बड़सर सचिन हीरेमठ ने कहा कि इसका जिम्मा न्यास ट्रस्ट का है। मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि जो उपकरण इस मेटल डिटेक्टर के खराब हैं, उनको मंगवाया गया है और इसको ठीक करवाया जाएगा।