{"_id":"65f1a3825e234618d7018f99","slug":"message-of-nutrition-and-education-being-given-in-anganwadi-centers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-123541-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और पढ़ाई का दिया जा रहा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और पढ़ाई का दिया जा रहा संदेश
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पोषण पखवाड़े के तहत सुजानपुर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सीडीपीओ सुजानपुर कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि सुजानपुर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वदेशी खिलौने के उपयोग और निर्माण में स्थानीय महिलाओं को सम्मिलित किया जा रहा है। हस्तकला की पुरानी विधाओं को पुनर्जीवित करने का प्रयत्न किया जा रहा है। खेल-खेल में बच्चों के बौद्धिक विकास को स्थायित्व एवं सकारात्मक दिशा दी जा रही है।
बाल्यावस्था के प्रथम छह वर्ष बच्चों के मजबूत शारीरिक, सामाजिक, भावनात्मक, बौद्धिक और संवेदनात्मक विकास की आधारशिला रखते हैं। बाल्यावस्था का यह काल अत्यंत संवेदनशील होता है। अत: इस काल में ऐसे मानवीय परिवेश की आवश्यकता रहती है जिसमें बच्चा अपनी पूरी क्षमता को हासिल करने का अवसर प्राप्त कर सके। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए केंद्र सरकार ने पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण केंद्रों के साथ-साथ शिक्षा केंद्रों में भी बदला जाना है। इससे प्रत्येक बच्चे को कम से कम दो घंटे की गुणवत्तापूर्ण प्री स्कूल शिक्षा प्रदान की जानी है।