फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Meritorious students were felicitated in the annual function of Manoh School

Hamirpur (Himachal) News: मनोह स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी

Fri, 11 Jul 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 11 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were felicitated in the annual function of Manoh School
मनोह स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को साईकिल बांटते विधायक सुरेश कुमार एवं स्टाफ सदस्य। स्रोत:
जाहू(हमीरपुर)। बलिदानी अंकुश ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह में वीरवार को वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में भोरंज विधायक सुरेश कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। मुख्यातिथि ने स्कूल में लगे 10 मेगावाट के सौर ऊर्जा पैनल का उद्घाटन किया। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि सरकार की परिर्वतनकारी नीतियों के चलते प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा में गुणात्मक सुधार आया है, इससे हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के 50 हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। इससे कडोहता, अंबी, जिंदड़ व पटवारखाना के पास वाले घरों की पानी की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन


समारोह में छात्राओं ने समूह गान, सरस्वती वंदना, पहाड़ी नाटी, लोक गीत, पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, लोकनृत्य सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 20 मेधावी बच्चों को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं और वर्ष 2024-25 के शिक्षा सत्र में अव्वल रहे मेधावी छात्रों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मैहर, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य व अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed