{"_id":"657606e89290ca5ca90e3b54","slug":"meritorious-students-awarded-in-iitians-classes-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-15875-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईआईटियंस क्लासेस हमीरपुर में नवाजे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईआईटियंस क्लासेस हमीरपुर में नवाजे मेधावी
विज्ञापन
हमीरपुर। आईआईटियंस हमीरपुर संस्थान में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता संस्थान के निदेशक विजय राणा और सुमित शर्मा ने संयुक्त रूप से की। सम्मान समारोह में एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि डॉक्टर आकृति शर्मा ने छात्रों का सिविल सेवा परीक्षाओं को लेकर मार्गदर्शन किया और बताया कि परिश्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों में जीवन में खुद पर विश्वास और धैर्य बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम में उन्होंने आईआईटियंस स्कॉलर हंट परीक्षा में मेरिट पाने वाले परीक्षार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान आंचल कुमारी, समिता ठाकुर, सक्षम शर्मा, पूर्णिमा, श्वेता, पीयूष, ज्योति, तमन्ना राणा, कंगना, शगुन राणा, श्रुति शर्मा, मृदुला, त्रिशांत, सुजल कुमार, निशांत, और हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी, कांगड़ा से छात्रवृत्ति से नीट और जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेडल, मोमेंटों और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निदेशक विजय राणा एवं सुमित शर्मा ने कहा कि संस्थान साल 2014 से लगातार उपलब्धियां के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।