{"_id":"66fd349105d5aecd8d0b299b","slug":"meri-policy-mere-haath-program-on-5th-october-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-137363-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम 5 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम 5 अक्तूबर को
विज्ञापन
किसान लाभर्थियों को बीमा पॉलिसी के दस्तावेज किए जाएंगे वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के बारे में जागरूक करने और फसल बीमा पॉलिसी की डिलीवरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 5 अक्तूबर को अणु में होगा। कार्यक्रम के दौरान फसल बीमा के प्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी, लाभार्थी आदि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में किसानों को बीमा पॉलिसी के दस्तावेज वितरित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में किसानों की अक्सर यह शिकायत रहती है कि उन्हें इस योजनाओं के प्रावधानों के बारे में सही समझ नहीं है। ऐसे में उनको कई बार मुआवजा लेने में परेशानी होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि किसान पॉलिसी के दस्तावेज प्राप्त करने के साथ-साथ उस योजना की बारीकी को अच्छी तरह से समझें। कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डाॅ. शशिपाल अत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के बाद फसल का नुकसान होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उसके नुकसान की भरपाई की जाती है। इसके लिए किसान को मामूली प्रीमियम देना होता है। कार्यक्रम में कुछ किसानों को उनकी फसल बीमा पॉलिसी दी जाएगी। इसके साथ बीमा मुआवजा का दावा करने के लिए एक-एक स्टेप की जानकारी दी जाएगी, ताकि उन्हें भविष्य में मुआवजा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। अभी सूची तैयार की जा रही है कि कितने लाभार्थियों को बीमा पॉलिसी के दस्तावेज दिए जाने हैं।