{"_id":"615f37128ebc3e09c641e33d","slug":"mentally-disturbed-youth-shot-himself-hamirpur-hp-news-sml3864814147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान युवक ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से परेशान युवक ने खुद को मारी गोली
विज्ञापन
mentally disturbed youth shot himself
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पंचायत खनोली के गांव तरपालधार में एक युवक ने खुद को बंदूक से गोली मार ली। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
तरपालधार गांव के युवक बंटी (35) ने बुधवार शाम को अपने पिता पूर्ण चंद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली है। पिता ने बंदूक को धूप में सुखाने के लिए रखा था। बंटी के भाई विकास ने बताया कि गोली की आवाज सुनते ही वे मौके पर आए तो बंटी घायल अवस्था में था। उसे तुरंत सुजानपुर अस्पताल लाया गया।
उसने अपनी ठोड़ी के पास गोली चलाई है। बंटी को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। बंटी का तलाक हो चुका है और वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। थाना प्रभारी सतपाल ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।