फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Memorandum submitted to the Principal regarding the problems of the students

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Sat, 24 Aug 2024 05:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन चकमोह में हुई एनएसयूआई इकाई की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ ट्रस्ट महाविद्यालय चकमोह में शनिवार को एनएसयूआई इकाई की बैठक हुई। इसके बाद इकाई सदस्यों ने विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई अध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने शिवम, हर्षित, नमित, विक्रम और प्रियांशु आदि ने कहा कि कॉलेज का मैदान घास से भर गया है। इससे खेलकूद गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैदान की मरम्मत और उचित रखरखाव की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि कॉलेज के शौचालयों की स्थिति अत्यंत खराब है और वे सफाई के अभाव में अस्वच्छ हैं। इससे छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। छात्रों ने शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव की मांग की है। इसके अतिरिक्त कॉलेज में सुरक्षा गार्ड की अनुपस्थिति से छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। कॉलेज परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत एक सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की मांग की गई है। लंबे समय से खाली पड़े द्वितीय प्राणी शास्त्र प्रोफेसर के पद को जल्द से जल्द भरे जाने की आवश्यकता है ताकि शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहे और शिक्षकों पर अत्यधिक भार न पड़े। यदि इन मुद्दों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो छात्रों को अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कॉलेज प्राचार्य नरेश ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed