फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Members of trade association Nadaun handed over people roaming without registration to the police.

Hamirpur (Himachal) News: व्यापार मंडल नादौन के सदस्यों ने बिना पंजीकरण के घूम रहे लोगों को पुलिस के हवाले किया

Sat, 26 Apr 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 26 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। व्यापार मंडल नादौन ने शहर में लोगों के सहयोग से शुक्रवार को विशेष समुदाय सहित अन्य प्रवासी लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। व्यापारियों ने कहा कि इनमें से किसी के पास भी वैध दस्तावेज नहीं हैं, न ही इन सभी का पंजीकरण हुआ है। शुक्रवार की दोपहर के समय स्थानीय बस अड्डा के निकट झुंड में खड़े कुछ लोगों को देखा तो व्यापार मंडल के सदस्यों ने इन सबसे पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेज मांगे, परंतु अधिकांश के पास दस्तावेज न होने के कारण इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। नादौन थाना पहुंचने पर पुलिस ने इन सभी लोगों के पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ की। व्यापार मंडल सदस्यों ने पुलिस विभाग से मांग की है कि इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाए। मौके पर मौजजूद डीएसपी हरीश गुलेरिया ने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed