फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Members alleges election in clandistine manner

सोसायटी के चुनाव गुपचुप करवाने का प्रयास

Sat, 03 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Members alleges election in clandistine manner
election - फोटो : DEMO Pics

मट्टनसिद्ध कोऑपरेटिव सोसायटी पर अपने चुनाव गुपचुप तरीके से करवाने के आरोप लगे हैं। करीब तीन दर्जन सोसायटी सदस्यों ने इसकी लिखित शिकायत सहकारी सभाएं के सहायक पंजीयक से की है। सोसायटी सदस्यों का आरोप है कि सोसायटी के वर्तमान पदाधिकारियों ने सोसायटी के चुनाव की सूचना सदस्यों को उचित तरीके से नहीं दी। सही सूचना के अभाव में वे चुनाव में हिस्सा लेने से वंचित रह गए।

विज्ञापन


मेहर सिंह, पीसी पटियाल, उधम सिंह, विधि चंद, धर्म सिंह, दिनेश कुमार, रमेश चंद, पवन कुमार, रविंद्र, तिलक राज, सरला देवी, मंजू देवी, सोमा देवी, नरेश कुमार, विक्रम सिंह, रतन चंद, सुरेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, कुलवंत सिंह, प्रकाश चंद, प्रताप चंद, संतोष, अरुण पटियाल, संजय पटियाल और संजय कुमार समेत 32 सदस्यों ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार को इसकी शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन


सोसायटी चौकीदार दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने जताया तो सोसायटी पदाधिकारियों ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी। दिनेश कुमार ने कहा कि सोसायटी कार्यालय के समीप लगे कूड़े के ढेर के पास कुछ लोगों ने आग लगा दी और उन्हें जबरन झूठे केस में फंसाने का प्रयास किया गया। सोसायटी की सदस्यों ने सहायक पंजीयक से नए सिरे से नामांकन और चुनाव की तारीख तय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मट्टनसिद्ध कोऑपरेटिव सोसायटी के सचिव दीप कुमार ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। जो लोग शिकायत कर रहे हैं उनमें अधिकतर सदस्य डिफाल्टर हैं। चुनाव और नामांकन की सभी सदस्यों को उचित सूचना दी गई है।

सहकारी सभाएं हमीरपुर के सहायक रजिस्ट्रार रोशन लाल कुठारिया ने कहा कि मट्टनसिद्ध कोऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव स्वीकृत हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत जरूर मिली है, लेकिन नियमानुसार चुनाव के बाद ही इलेक्शन पिटीशन दायर करने का प्रावधान है। चुनाव होने के बाद मामले की जांच की जाएगी।


मट्टनसिद्ध सोसायटी के पांच वार्ड सदस्य हैं। कुल 950 सदस्य चुनाव में भाग लेंगे। 15 नवंबर तक नामांकन और 19 दिसंबर को चुनाव तय हुआ है। हैरानी की बात है कि पांच वार्ड में से महज दो वार्डों में वार्ड-4 और 3 में एक से अधिक लोगों ने नामांकन भरा है लेकिन वार्ड नंबर 2, 4 व 5 में केवल एक-एक ही नामांकन आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed