फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Meeting will be held with all trade unions on 9th: Nardev

9 को सभी टेड्र यूनियनों के साथ की जाएगी बैठक : नरदेव

Wed, 17 Jul 2024 08:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
कहा, मित्रों की सरकार होना कोई गलत नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने बुधवार को हमीरपुर में प्रेस वार्ता में कहा कि 19 जुलाई को सभी ट्रेड यूनियनों के साथ बैठक की जाएगी और मांगों व समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। कहा कि नियुक्ति के बाद आचार संहिता लग गई। इससे वह एक भी बैठक नहीं कर पाए। अब 19 जुलाई को बैठक की जाएगी। कामगारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कामगारों के लिए जो घोषणाएं की हैं उन्हें धरातल पर उतारते हुए लाभ पहुंचाएंगे।


मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 300 रुपये कर दी है। वहीं, विधवा महिलाओं के बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए योजना शुरू की है जिसे अमलीजामा पहनाया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के मित्रों की सरकार के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मित्रों की सरकार होना कोई गलत नहीं है, जबकि स्वयं जयराम ठाकुर ने कौन सी सरकार चलाई थी, सब जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed