फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   meeting

मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन का हो प्रबंध : उपायुक्त

Wed, 23 Dec 2020 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
meeting
पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करती उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवाश्वेता बनिक ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी एसडीएम, बीडीओ और तहसीलदारों के साथ बैठक करके पंचायतीराज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि इन चुनावों के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। तीन चरणों में होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की पंचायतवार तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी एसडीएम पंचायत स्तर पर सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्तियां करें और इन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में गहन प्रशिक्षण प्रदान करें। उपायुक्त ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतदान, मतगणना और परिणाम घोषित होने तक की निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी तरह के अनावश्यक विवाद से बचने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों को सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया जाना चाहिए। उन्हें नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की जांच और निर्वाचन से संबंधित अन्य सभी प्रक्रियाओं की गहन जानकारी होनी चाहिए। ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के संबंध में चर्चा करते हुए देवाश्वेता बनिक ने कहा कि इन सूचियों का अंतिम प्रकाशन हो चुका है, लेकिन अनुपूरक मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने के आवेदन नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि से 9 दिन पहले तक यानी 24 दिसंबर तक स्वीकार किए जा सकते हैं। 24 दिसंबर के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और अन्य सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए सभी एसडीएम और बीडीओ पूरी तैयारियां कर लें। इस अवसर पर एडीएम जितेंद्र सांजटा, एसडीएम नादौन विजय धीमान, एसडीएम सुजानपुर शिल्पी बेक्टा, एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा और अन्य अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed