फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Meenakshi will participate in national level judo competition

Hamirpur (Himachal) News: मीनाक्षी राष्ट्र स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में लेंगी भाग

Fri, 27 Sep 2024 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा की नौवीं कक्षा की छात्रा मीनाक्षी का चयन राष्ट्रस्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा ने राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। ऐसे में अब छात्रा का चयन आगामी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य सनम ने कहा कि छात्र वर्ग की अंडर-19 जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सुजानपुर में हुई। इसमें बारहवीं कक्षा के छात्र युवराज ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। छात्र का चयन राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में आर्यन, चक्षय, अक्षत ने सिल्वर मेडल और हितेश कौशल ने कांस्य पदक हासिल किया है। शुक्रवार को स्कूल में विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर डीपी संदीप कुमार, उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार, मंजुला भारती, सीमा रानी, शंकुतला शर्मा, मिनाक्षी, सरिता, कमलेश, बबली सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed