फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medicinal farming is blooming due to conservation and research

Hamirpur (Himachal) News: संरक्षण और शोध से खिल रही औषधीय खेती

Mon, 04 Aug 2025 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 04 Aug 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
Medicinal farming is blooming due to conservation and research
औषध पौध उद्यान जोगिंद्रनगर में रखे औषधिय पौधे। -स्रोत : जागरूक पाठक
रंगस (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश में आयुष के तहत चार औषध पौध उद्यान दुर्लभ और विलुप्त हो रही औषधीय प्रजातियों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। इन उद्यानों के माध्यम से औषधीय पौधों की पहचान, शोध, कृषि पद्धतियों का विकास और पौधशालाओं की स्थापना जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इससे जहां राज्य की औषधीय क्षमता मजबूत हो रही है, वहीं किसान भी औषधीय पौधों की व्यावसायिक खेती कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी जिला के जोगिंद्रनगर स्थित औषध पौध उद्यान में मुख्य रूप से तेजपत्ता, मुस्की कर्पूर, रुद्राक्ष और हरड़ जैसे औषधीय पौधों पर शोध व संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। वहीं, हमीरपुर के नेरी में जलवायु के अनुसार चंदन, नीम, कुटज, गंभारी, खैर, जामुन और नागकेसर जैसी प्रजातियों की नर्सरी विकसित की गई है।
विज्ञापन

वहीं बिलासपुर के झलेड़ा स्थित औषध पौध उद्यान केंद्र में कढ़ीपत्ता, शतावरी और पारिजात जैसे औषधीय पौधों का संरक्षण किया जा रहा है। शिमला के रोहड़ू में सरिबासा धुमरेड़ा स्थित उद्यान में अतिश, कुटकी, चोरा और मुरा जैसी पहाड़ी प्रजातियों पर शोध व संरक्षण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्र नगर हर्बल गार्डन के परियोजना अधिकारी उज्ज्वलदीप शर्मा ने कहा कि जलवायु के आधार पर स्थापित इन औषध पौध उद्यानों में निरंतर शोध और संरक्षण का कार्य जारी है। प्रजातियों की पहचान, पौधशालाओं का विकास और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को समय-समय पर लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed