{"_id":"67053c551ce70c798e0ac5d6","slug":"medical-college-principals-residence-will-be-built-with-rs-95-lakhs-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-137866-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 95 लाख से बनेगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 95 लाख से बनेगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का आवास
Wed, 09 Oct 2024 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के साथ कॉलेज के प्राचार्य के लिए टाइप सिक्स रेजीडेंस का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की लागत 95 लाख रुपये निर्धारित की गई है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को टेंडर भी अवार्ड कर दिया है। निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने की संभावना है।
प्रस्तावित प्राचार्य रेजीडेंस टाइप सिक्स मानक के अनुसार बनाया जाएगा, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कॉलेज के प्रशासनिक भवन और अस्पताल के निर्माण का कार्य केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है और यह लगभग पूरा होने वाला है। इसके अतिरिक्त, मेडिकल कॉलेज के बहुमंजिला ऑडिटोरियम का निर्माण भी लोक निर्माण विभाग के माध्यम से किया जा रहा है, जिसके लिए 14 करोड़ 68 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता पंकज कौशल ने कहा कि प्राचार्य रेजीडेंस का निर्माण कार्य के लिए शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यकतानुसार अन्य निर्माण कार्य भी जारी रहेगा।