फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medical college paid the bills and started allotment of free medicines.

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज ने किया बिलों का भुगतान, मुफ्त दवाइयों का आवंटन शुरू

Thu, 02 May 2024 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

सिविल सप्लाई ने भुगतान होते ही शुरू किया दवाइयों का आवंटन

तीन दिन पूर्व हिमकेयर और आयुष्मान कार्डधारकों को नहीं मिल रही थीं मुफ्त दवाइयां

भुगतान न होने के कारण रोका था आवंटन, अब कॉलेज ने किया 30 लाख रुपये का भुगतान

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हिमकेयर और आयुष्मान कार्डधारकों को सिविल सप्लाई की दुकानों पर फ्री दवाइयों की सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज ने सिविल सप्लाई के बिलों का भुगतान करना शुरू कर दिया है। 30 लाख रुपये के करीब बिलों का भुगतान कर दिया है। ऐसे में सिविल सप्लाई ने भी आयुष्मान और हिमकेयर कार्डधारकों को फ्री दवाइयों देना शुरू कर दिया है। इससे पहले मेडिकल कॉलेज की ओर से समय पर बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा था। सिविल सप्लाई के अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को अल्टीमेटम भी दिया था लेकिन समय पर बिलों का भुगतान नहीं हुआ। ऐसे में सिविल सप्लाई ने आयुष्मान व हिम केयर कार्ड धारकों को फ्री दवाइयों का आवंटन बंद कर दिया। मरीज महंगे दामों पर दवाइयां लेने को मजबूर हो रहे थे। इस मसले को अमर उजाला ने एक मई के अंक में प्रमुखता से उठाया था और मरीजों को हो रही असुविधा के बारे में बताया था। मेडिकल कॉलेज को सिविल सप्लाई का दो करोड़ रुपये का बिलों का भुगतान करना है। ऐसे में उसमेंं से 30 लाख रुपये के बिलों का भुगतान अब कर दिया है। इससे मरीजों को सुविधा सुचारू रूप से मिल रही है। इस बारे में सिविल सप्लाई के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव ने कहा कि 30 लाख रुपये के करीब भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed