फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medical college issues single pass in patient's name, leaving attendants worried

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में मरीज के नाम पर बन रहा एक ही पास, तीमारदार परेशान

Wed, 01 Oct 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपाचाराधीन मरीजों के नाम पर एक ही पास बन रहा है। इस कारण तीमारदार काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

एक पास बनने से मरीज की देखभाल और उसके विभिन्न टेस्टों की रिपोर्ट लेने में परेशानी होती है। तीमारदार जब रिपोर्ट लेने के लिए जाता है, तो मरीज अकेला हो जाता है। इससे उसकी देखभाल नहीं होती है। इसी समस्या को लेकर प्रभात सुधार सभा हमीरपुर ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती को मांगपत्र सौंपा है।
प्रभात सुधार सभा के प्रधान प्रकाश चंद सेन ने उपचाराधीन मरीजों के नाम पर दो पास बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के नाम से एक ही पास बनता है। दो पास बनने से मरीज की देखभाल और उसके टेस्ट आसानी से हो पाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीजीआई में भी उपचाराधीन मरीजों के नाम से दो पास बनते हैं। उसी तर्ज पर मेडिकल कॉलेज में दो पास बनाने की सुविधा दी जाए। इससे मरीज की देखभाल बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि मांगपत्र मिला है। अस्पताल में मरीजों की देखभाल अच्छे तरीके से होती है। फिर भी इस मांग पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed