फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medical College: Construction is incomplete, even furniture has not been purchased.

मेडिकल कॉलेज : निर्माण भी अधूरा, फर्नीचर खरीद भी नहीं हुई

Sat, 20 Jul 2024 04:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
अब कॉलेज के अधिकारी भी नहीं दे पा रहे कोई जवाब
विज्ञापन


जुलाई भी आधा बीता, नहीं बढ़ा निर्माण कार्य आगे

अप्रैल तक शिफ्ट होने की थी योजना, नहीं हो पा रही सामान की खरीद

वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में संचालित है मेडिकल कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर (जोलसप्पड़) के चरण-1 के लिए अभी तक मेडिकल कॉर्पोरेशन फर्नीचर की खरीद नहीं कर पाया है। अब अधिकारी भी इस बात का जवाब नहीं दे पा रहे हैं कि कब तक क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर से मेडिकल कॉलेज को नए भवन शिफ्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिसंबर-2023 में आदेश दिए थे कि इस कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए और अप्रैल में अस्पताल को वहां के लिए शिफ्ट किया जाए। उस दौरान मेडिकल कॉलेज के अधिकारी और कॉर्पोरेशन के अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके बाद स्वास्थ्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज की निर्माण गतिविधियों का निरीक्षण किया था। इस दौरान कंपनी ने 31 जुलाई तक निर्माण कार्य को पूरा करने की हामी भरी थी लेकिन अभी तक काफी कार्य बाकी है।


वर्तमान में हमीरपुर में संचालित अस्पताल में खड़ा होने तक की जगह नहीं है। विभिन्न वार्ड की गैलरी में मरीजों के बिस्तर लगे हैं। कई वार्ड में जगह तक नहीं है। प्रथम चरण में 200 बिस्तरों का अस्पताल और प्रशासनिक ढांचा वहां के लिए शिफ्ट होना है लेकिन, अभी तक कार्य अधर में लटका हुआ है। आधा वर्ष बीत चुका है। वर्ष 2018 से इस कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। छह वर्ष बीत गए लेकिन सुविधाएं शुरू नहीं हो पाईं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि इस बारे में तो मेडिकल कॉर्पोरेशन ही कुछ कर सकता है। कई बार इस विषय पर पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed