{"_id":"6037e61d8ebc3e1dcc71cccc","slug":"meaning-of-degree-is-more-important-dr-parvindra-hamirpur-hp-news-sml362288119","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री की सार्थकता अधिक महत्वपूर्ण : डॉ. परविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री की सार्थकता अधिक महत्वपूर्ण : डॉ. परविंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परविंद्र कौशल ने वीरवार को नेरी महाविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने नेरी पहुंचकर कोविड-19 के बाद महाविद्यालय के खुलने पर विद्यार्थियों का स्वागत किया। डॉक्टर कौशल ने कहा कि
कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है ऐसे में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। सामाजिक दूरी का ध्यान रखना चाहिए और साथ ही मास्क को जीवन का हिस्सा बनाएं। डिग्री लेने की अपेक्षा डिग्री सार्थकता अधिक महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करने से पहले एक वैकल्पिक विषय अवश्य रखें जो उनके भविष्य में काम आ सके।
उन्हें कहा कि नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों के लिए कई अवसर मिलने वाले हैं। उन्होंने नेरी कॉलेज की उपलब्धियों पर संतोष जाहिर किया और कहा कि उम्र के हिसाब से नेरी कॉलेज ने कम समय में अच्छा नाम कमाया है। कॉलेज के डीन डॉ. कमल शर्मा ने कुलपति के दिए गए जीवन उपयोगी मंत्रों को व्यवहारिक रूप से अपनाने की बात कही।