फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Math game program will start in primary schools

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूलों में शुरू होगा मैथ गेम कार्यक्रम

Wed, 28 Aug 2024 08:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
एफएलएन के तहत स्कूलों में किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन

पूर्व में पायलट स्तर पर शुरू किया गया था कार्यक्रम
प्राथमिक स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा तक किया जाएगा आयोजन
शिक्षा विभाग और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से करवाया जाएगा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलाभर के 434 प्राथमिक स्कूलों में अब नौनिहालों के लिए मैथ गेम कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को गतिविधियों के माध्यम से कठिन विषय गणित को पढ़ाया जाएगा। पूर्व में शिक्षा विभाग की ओर प्राथमिक स्कूलों में यह प्रोजेक्ट पायलट स्तर पर चलाया गया था लेकिन अब जिला के सभी स्कूलों में इसे सुचारू रूप से चलाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सदस्य प्री-प्राइमरी से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को गणित की विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करेंगे। इसमें प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को पज्जल,आकृति पहचान, आकृतियों को जोड़ों, पहाड़े, चित्रकला के माध्यम से फार्मूले आदि और पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को जमा घटाव, भाग गुणा, अनुपात निकालने और अधिक संख्याओं में गणित के सवालों को खेल-खेल में आसानी से समझाया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों की गणित विषय में रुचि बढ़ाई जा सके।

प्राथमिक स्कूलों में समग्र शिक्षा के तहत आयोजित निपुण भारत मिशन और एफएलएन आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता अभियान के तहत यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। पूर्व में शिक्षा विभाग की ओर से कुछेक स्कूलों को ही चुना गया था लेकिन अब सभी स्कूलों में विद्यार्थियोंं के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2027 तक विद्यार्थियों को सभी विषयों में निपुण और सक्षम बनाना है। कार्यक्रम आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से प्राथमिक स्कूलों को पहले ही बजट जारी कर दिया गया है ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए गतिविधियों का आयोजन सुचारू रूप से किया जा सके। कार्यक्रम में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सदस्य शिक्षकों के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनकी माताएं भी भाग लेंगी। इस बारे में निपुण भारत मिशन के जिला समन्वयक भवानी सिंह ने कहा कि जिलाभर के स्कूलों में प्री-प्राइमरी से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को गणित अब मैथ गेम कार्यक्रम के तहत समझाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को गणित विषय को पढ़ने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed