{"_id":"6aedd2dc2230de6af20b6ef6","slug":"markets-buzz-on-dhanteras-a-spending-spree-unfolds-from-vehicles-to-jewelry-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-214624-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धनतेरस पर बाजार गुलजार, वाहनों से लेकर गहनों तक खूब बरसा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धनतेरस पर बाजार गुलजार, वाहनों से लेकर गहनों तक खूब बरसा धन
Sat, 07 Nov 2026 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 07 Nov 2026 06:44 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की खरीदारी में रहा सबसे ज्यादा उत्साह, आभूषणों का 3.5 और बर्तनों का चार करोड़ से अधिक कारोबार
जिलेभर में 50 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। धनतेरस पर हमीरपुर जिले के बाजारों में खूब धनवर्षा हुई। सुबह से देर शाम तक खरीदारी का दौर चला और कारोबार 50 करोड़ रुपये के पार पहुंचने का अनुमान है। सबसे ज्यादा रौनक वाहन शोरूम में रही। 400 से अधिक दोपहिया व चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर भी लोगों में खासा रुझान दिखा। हालांकि, वाहन बिक्री का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले कुछ कम रहने का अनुमान है।
कई शोरूम में पसंदीदा मॉडल और विशेष श्रेणी के वाहनों की मांग भी पूरी नहीं हो सकी। हमीरपुर, बड़सर, नादौन और सुजानपुर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे। व्यापारियों के अनुसार आभूषणों का कारोबार करीब 3.5 करोड़ रुपये रहा। जिले में आभूषणों की लगभग 250 दुकानें हैं। वहीं, बर्तन कारोबार चार करोड़ रुपये के पार रहने का अनुमान है। परंपरा के अनुसार लोगों ने नए बर्तन खरीदने में भी रुचि दिखाई।
वाहन कारोबार में करीब 35 से 40 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है। जिले के लगभग 25 शोरूम में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिलीवरी हुई। इलेक्ट्रिक दोपहिया और चारपहिया वाहनों की मांग भी रही। कारोबारियों के मुताबिक कुछ मॉडल की मांग अधिक होने से ग्राहकों को मनपसंद वाहन के लिए इंतजार करना पड़ा। हालांकि कुछ लग्जरी सेग्मेंट में पिछले साल के मुकाबले इस बार वाहनों की बिक्री में कुछ कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोट
जिले में सोने-चांदी के आभूषणों का तीन करोड़ रुपये से अधिक कारोबार होने का अनुमान है। धनतेरस पर बाजार में रौनक से कारोबार में तेजी आई है। -विजय हांडा प्रधान, स्वर्णकार संघ
दोपहिया वाहनों के पांच शोरूम में करीब 100 वाहनों की बिक्री हुई है।
सुशील सोनी, शोरूम मालिक, सत्यम होंडा भिड़ा डिडवीं टिक्कर में एक दिन में हमारे शोरूम में 35 गाड़ियां बिकी है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले बिक्री कम रही है। सोनिया, जीएम सेल्स, हुंडई कंपनी
100 के करीब गाड़ियां दो आउटलेट पर बिकी है। इस बार ईवी को लेकर लोगों में रुझान दिखा है। - वीरेंद्र वर्मा, टाटा ईवी एजेंसी संचालक
मैहरे बाजार में गहनों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद हमीरपुर बाजार में गहनों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद