Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Markets buzz ahead of Dhanteras; brisk shopping seen for everything from utensils to jewellery.

Hamirpur (Himachal) News: धनतेरस से पहले बाजार गुलजार, बर्तन से लेकर गहनों तक जमकर हुई खरीदारी

Fri, 06 Nov 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 06 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Markets buzz ahead of Dhanteras; brisk shopping seen for everything from utensils to jewellery.
हमीरपुर बाजार में धनतेरस पर्व पर मिठाई की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
हमीरपुर। धनतेरस के उपलक्ष्य पर जिले के बाजारों में वीरवार सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि के बावजूद लोगों में खरीदारी का उत्साह कम नहीं हुआ। वहीं, वाहनों की भारी बुकिंग से कारोबार में तेजी आई है।
विज्ञापन

कई मॉडलों की मांग इतनी अधिक रही कि कंपनियों को आपूर्ति बनाए रखने में मशक्कत करनी पड़ी। सराफा बाजार में महंगे सोने-चांदी के बीच ग्राहकों का रुझान छोटे सिक्कों और हल्के आभूषणों की ओर बढ़ा। व्यापारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट भी दीं।
विज्ञापन

इसके अलावा बर्तन, कपड़े, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी खूब खरीदारी हुई। जिले के मुख्य बाजार सहित बड़सर, नादौन और सुजानपुर में धनतेरस के उपलक्ष्य में लोगों ने बर्तनों की खरीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टील और पीतल के बर्तनों की दुकानों पर विशेष छूट देखने को मिली। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ''एक के साथ एक फ्री'' जैसी योजनाएं चलाई गईं। इसके अलावा बर्तनों के विशेष पैकेज भी तैयार किए गए थे।
वहीं, कपड़ों के बाजार में परिवार के सदस्यों के लिए नए कपड़े खरीदने वालों की चहल-पहल रही। इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल दुकानों में घरेलू उपकरणों से लेकर नए मोबाइल फोन तक की मांग बनी रही।
सराफा कारोबार पर बढ़ती कीमतों का असर जरूर दिखा, लेकिन शुभ अवसर पर खरीदारी जारी रही। वाहन बाजार में भी बुकिंग का दबाव बना हुआ है, जिससे कई ग्राहकों को अपनी पसंद के मॉडल के वितरण के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

कोट
सोने-चांदी के दाम बढ़ने के कारण इस बार गहनों के बजाय चांदी के छोटे सिक्के और जरूरत का सामान खरीदने को प्राथमिकता दी है। बाजार में अच्छी रौनक है और दुकानों पर सामान की अच्छी रेंज उपलब्ध है। -डॉ. साक्षी शर्मा, ग्राहक दियोटसिद्ध

धनतेरस पर परिवार के लिए कपड़े और घर के लिए बर्तन खरीदने आई हूं। महंगाई तो है, लेकिन इसके बावजूद त्योहार पर खरीदारी का उत्साह बना हुआ है। -अंजू शर्मा, ग्राहक बिझड़ी

धनतेरस पर कपड़ों की दुकानों में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के कपड़ों की मांग है। दुकानों में नए डिजाइन और अलग-अलग रेंज उपलब्ध करवाई गई हैं। -रिधम, कपड़ा कारोबारी, हमीरपुर

धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। स्टील और पीतल के बर्तनों की अच्छी मांग है। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। -किरण, दुकानदार बड़सर

मोबाइल और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। त्योहार के चलते अलग-अलग कंपनियों के उत्पादों की मांग बनी हुई है। -सतीश राठौड़, दुकानदार मैहरे

शाम 6:02 से रात 7:57 बजे तक शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर सोना, चांदी, नए बर्तन, झाड़ू और साबुत धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि लाती हैं। पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त शाम 6:02 से रात 7:57 बजे तक रहेगा। -वेद प्रकाश शर्मा, पंडित, जाहू

तीन दिन में सोना 7 हजार, चांदी 19 हजार रुपये महंगी
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दाम में तेजी आई है। तीन दिन पहले 22 कैरेट सोना 1.27 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था, जो अब बढ़कर 1.34 लाख रुपये हो गया है। चांदी भी 1.81 लाख रुपये प्रतिकिलो से बढ़कर दो लाख रुपये पहुंच गई है।
मुख्य बाजारों में वाहनों की आवाजाही बंद
बाजारों में बढ़ती भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रमुख बाजारों में वाहनों की आवाजाही बंद करवा दी है। दुकानों के बाहर और सड़कों के किनारे पार्किंग से भी रास्तों पर दबाव बढ़ रहा था।
इलेक्ट्रिक स्कूटी और कारों की मांग अधिक, आपूर्ति कम
धनतेरस पर इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी को लेकर भी ग्राहकों में खासा उत्साह है। इलेक्ट्रिक स्कूटी और कारों की मांग बढ़ने के चलते कंपनियों से पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कई ग्राहक अपनी पसंद के मॉडल की बुकिंग करवाने के बाद डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। वाहन कारोबारियों में वीरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र, साहिल, प्रदीप आदि ने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटी और कारों की मांग के मुकाबले कंपनियों से कम वाहन पहुंच रहे हैं। इससे ग्राहकों को मनपसंद वाहन मिलने में देरी हो रही है।

कोट
धनतेरस पर्व के उपलक्ष्य पर अभी तक 100 से अधिक स्कूटी और कारों की बुकिंग हो चुकी है। ग्राहकों को अब अपनी पसंद का वाहन खरीदने के लिए इंतजार करना होगा। -वीरेंद्र वर्मा, संचालक, कार और स्कूटी एजेंसी भिड़ा

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article