{"_id":"66bcbc0d15b446ae6505df0a","slug":"market-drenched-with-the-festival-of-independence-slogans-of-mother-india-echoing-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133666-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आजादी के पर्व से बाजार सराबोर, भारत मां के नारों की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आजादी के पर्व से बाजार सराबोर, भारत मां के नारों की गूंज
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में तिरंग की थीम की फ्राक की खरीददारी करती एक बच्ची और महिला। संवाद।
तिरंगे की थीम पर बने कपड़ों और बैंड, बैज की खूब हुई खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हमीरपुर बाजार में खासी रौनक देखने को मिली। बाजार में दुकानें आजादी के जश्न में रंगी नजर आईं। दुकानों में तिरंगों के साथ बच्चों की टी शर्ट, बच्चियों की फ्रॉक भी सजी हुई दिखी।
जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में दुकानों में तिरंगे झंडों, बैज, टोपियों और तिरंगे थीम वाले कपड़ों की खूब बिक्री हुई। स्थानीय व्यापारियों वीना कपिल, दिनेश, कार्तिक का कहा है कि इस बार तिरंगे की थीम के बच्चों के कपड़ों की खासी डिमांड है। इसके अलावा जिला मुख्यालय में आजादी की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्राएं निकाल कर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया गया। विधायक आशीष शर्मा की अगुवाई में हमीरपुर के भोटा चौक से लेकर शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय के नारों के साथ दर्जनों लोग इस यात्रा में शामिल हुए। विधायक आशीष शर्मा सहित अन्य लोगों ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा को इस मौके पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल वीरवार 15 अगस्त को हमीरपुर के अणु स्टेडियम में 78वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सुबह 11 बजे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
डाकघर से खरीद कर दुकान पर निशुल्क बांटे तिरंगे
आजादी के पर्व को मनाने के लिए हमीरपुर की महिला राकेश रानी वर्मा ने तिरंगा ध्वजों को डाकघर से खरीदकर दुकान में निशुल्क बांटा। डीसी कार्यालय हमीरपुर के सामने स्थित दुकान में उन्होंने सैकड़ों तिरंगे लोगों को निशुल्क बांटे। डाकघर में 25 रुपये के दाम पर तिरंगा ध्वज को दिया जा रहा है। वर्मा ने कहा कि मुख्य डाकघर के माध्यम से तिरंगा झंडा बेचने के लिए कर्मचारियों की ओर से काम किया जा रहा है लेकिन इसके चलते बाकी डाकघर का काम बाधित हो रहा था। वर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से भेजे गए तिरंगा झंडे की क्वालिटी ठीक नहीं है लेकिन फिर भी सभी झंडों को लेकर आए हैं और दुकान पर आने वाले लोगों को झंडे को फ्री में बांटा है।