फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Marathon organized for mental health in NIT

Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी में मानसिक स्वास्थ्य के लिए करवाई मैराथन

Thu, 10 Oct 2024 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को मान्यता देने और राष्ट्रीय नशा मुक्त भारत अभियान के समर्थन में एनआईटी हमीरपुर में वीरवार को 3.6 किमी मैराथन का आयोजन किया गया। यह आयोजन एनआईटी हमीरपुर छात्रावास प्रशासन की ओर से किया गया। हिमगिरी छात्रावास के वार्डन डॉ. विनोद कुमार, सहायक वार्डन डॉ. कुंजरी ने इस आयोजन में अहम भूमिका अदा की। मैराथन का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य और नशीले द्रव्यों के दुरुपयोग के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। मैराथन आधिकारिक रूप से 6:30 बजे शुरू हुई। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। पहले 300 प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरित किए गए। निदेशक प्रोफेसर हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी, रजिस्ट्रार प्रोफेसर अर्चना नानोती, छात्र कल्याण के डीन प्रोफेसर अशोक कुमार, मुख्य वार्डन और अन्य छात्रावास वार्डन और सहायक वार्डन इस दौरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed